USD/JPY कुछ महत्वपूर्ण डॉलर जोड़े में से एक ऐसा जोड़ा है जो सबसे अलग व्यवहार दिखाता है: यह जोड़ा डॉलर के कमजोर होने के बावजूद मजबूत हो रहा है, इससे ग्रीनबैक के प्रभाव का पता चलता है। इस अनोखे परिस्थिति को आसानी से समझा जा सकता है: फॉरेन एक्सचेंज मार्केट से येन अब बाहर हो गया है, इसीलिए इस परिस्थिति में एक कमजोर ग्रीनबैक भी अब जापानी करेंसी के लिए अपनी शर्तों को निर्धारित कर सकता है। येन में शामिल क्रॉस-पेअर पर अगर एक नज़र डालें: अधिकांश मामलों में हमे जापानी करेंसी की हार हीं नज़र आती है, उदाहरण के तौर पर, डेढ़ सप्ताह के अंदर euro-yen की जोड़ी ने 1000 पॉइंट्स का उछाल प्राप्त किया(!)- अगर मई 26 को EUR/JPY क्रॉस 117वें फिगर के निचले हिस्से पर था तब आज बुल्स ने विश्वास के साथ 124 वें स्थान में प्रवेश किया। AUD/JPY क्रॉस पेअर में लगभग पुनरावृत्ति वृद्धि को देखा गया। यहाँ पर कसौटी को थोड़ा कम कर के रखा गया था- दो सप्ताह में दाम थोड़ा बढ़कर 600 पॉइंट्स से ज्यादा पहुँच गया। .
इन सभी से इस बात का संकेत मिलता है कि येन अभी मुश्किल हालात में है जिसका कारण लोगों में एन्टी-रिस्क का होना और जापानी रेगुलेटर के नीच इरादे हैं। जापानी मुद्रा के अत्यधिक खराब प्रदर्शन से उतने हीं कमज़ोर डॉलर को अपनी स्थिति सुधारने का मौका मिला , इससे USD/JPY जोड़ा महत्वपूर्ण रेसिस्टेंस लेवल 110.00 तक पहुंच गया। आज के Nonfarms डेटा को भी एक अलग रूप से देखे जाने की जरूरत है: डॉलर इंडेक्स का रिएक्शन बुल्स के USD/JPY जोड़े के रिएक्शन से शायद नहीं मिल सकता है- एक हीं प्रकार के आंकड़ो को अलग अलग रूप में देखा जाएगा।
हम यह कह सकते हैं कि डॉलर-येन जोड़े के संदर्भ में कुछ बुनियादी फैक्टर जो दूसरे डॉलर जोड़े पर लागू होते हैं, यहाँ काम नही करते। सबसे पहले हम एन्टी-रिस्क सेटलमेंट के बैरोमीटर के बारे में बात करते हैं। डॉलर और येन दोनों हीं सुरक्षित हैं, इसीलिए दोनों को एक जैसे दवाब का सामना करना पड़ता है ( या इसके विपरीत- दोनों को एक जैसे सपोर्ट मिलता है)- जब भी रिस्क सेंटीमेंट में बढ़ोतरी होती है या एन्टी-रिस्क में बढ़ोतरी होती है तब।
इससे USD/JPY की गतिशीलता के बारे में पता चलता है। दूसरे बड़े डॉलर पेअर में ग्रीनबैक को रिस्की करेंसी को रास्ता देना पड़ रहा है वहीं येन के साथ एक अलग लड़ाई चल रही है जिसमे लगातार चौथे दिन अमेरिकी डॉलर की जीत हुई। अमेरिका के महत्वपूर्ण मैक्रोइकनोमिक इंडिकेटिर्स में बढ़ोतरी के कारण डॉलर इस जोड़ी में हावी होने में सक्षम हो जाता है। खासकर, ADP एजेंसी की रिपोर्ट अनुमान से काफी अच्छी आयी है- जहाँ तक संभावना थी कि बेरोजगारी 9 मिलियन तक पहुंच जाएगा, वहीं उस इंडिकेटर के मुताबिक यह 2.7 मिलियन तक हीं दिखाया गया। गैर-उत्पादन क्षेत्र के लिए ISM कम्पोजिट इंडेक्स भी ग्रीन जोन में आ गया- इसने 45 अंको की रिकवरी की। हालाँकि यह इंडिकेटर अभी भी 50 अंक के मार्क से नीचे है, इसका आने वाला ट्रेंड सकारात्मक दिख रहा है। यही बात ISM मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में भी लागू होती है- इंडिकेटर 43.1 पॉइंट तक पहुंच गया, लेकिन वास्तव में यह अप्रैल के वैल्यू (41.5 पॉइंट) के संदर्भ में विकसित हुआ।
इस संदर्भ में देखें तो आज का नॉनफार्म्स डेटा महत्वपूर्ण है। अगर यह अनुमान से भी अच्छा साबित होने में कामयाब हो गया तो शुक्रवार के ट्रेडिंग से पहले यह 110वें फिगर तक पहुँचने में कामयाब हो जाएगा। शुरुआती अनुमान के अनुसार, बेरोजगारी दर 19.5% तक पहुँच जायेगा और बेरोजगारों की संख्या में 8 मिलियन की कमी देखी जायेगी। औसत प्रति घंटा वेतन में 8.6% (वार्षिक) की वृद्धि होनी चाहिए, यह महामारी के शुरू होने के पहले के आंकड़ो से तीन गुना होगा। लेकिन इस इंडिकेटर की वृद्धि को नज़रअंदाज़ किया जायेगा: ऊपर दिये गए डायनामिक्स का मुख्य कारण कम आय वाली नौकरियों में हुई कमी के कारण होगा। इसीलिए Nonfarm का कॉम्पोनेन्ट खराब है और आपको इसपर अटकने से बचना चाहिये।
अगर ऊपर के इंडिकेटर ग्रीन जोन में आते हैं तो डॉलर इंडेक्स में अल्पकालिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है (या इस तथ्य जो नज़रअंदाज भी किया जा सकता है). लेकिन इस जोड़े की विशेषताओं के देखते हुए यह रिलीज USD/JPY के लिये ज्यादा महत्वपूर्ण है।
यह भी ध्यान देने वाली बात है कि येन व्यक्तिगत दवाब महसूस कर रहा है और यह दवाब People's Bank of China के द्वारा मुद्रा की नीति में किये गए बदलाव के कारण हुआ है। चीनी सेंट्रल बैंक ने देश के बैंकिंग सेक्टर में 70 बिलियन येन डाला है जो लगभग $9,820,000 होता है। 7 दिन के रिवर्स रेपो में इस इंजेक्शन के लिए 2.2% के दर का इस्तेमाल किया गया।
अतः यह जोड़ी ऊपरी ट्रेंड को बरकार रखने की क्षमता रखती है, लेकिन अमेरिकी लेबर मार्केट का डेटा उपलब्ध होने के बाद हीं ट्रेड निर्णय को लेना चाहिये। इस जोड़े का प्राइस सीलिंग 111.50 था- यह तीन महीने का सबसे अच्छा प्रदर्शन था जिसे इस साल मार्च में प्राप्त किया गया था। लेकिन इस लक्ष्य को पाने के लिये खरीददारों को 110.00 के रेसिस्टेंस लेवल से पार पाना होगा। इस समय यह जोड़ा डेली चार्ट पर बोलिंगर बैंड इंडिकेटर की ऊपरी लाइन पर है, और इचिमोकू इंडिकेटर में बुलिश संकेत मिल रहे हैं। इन सभी से इस बात का पता चलता है कि यह जोड़ा और भी आगे बढ़ सकता है- अगर Nonfarm डॉलर के पक्ष में आता है या अनुमानित लेवल के पास आता है तो 110.00 के करीब लांग पोजीशन पर भी विचार किया जा सकता है।